मेष राशिफल: स्वभाव में उग्रता के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने से चांस हैं।
वृषभ राशिफल: मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संतान के आवश्यक कामों में धन खर्च होगा। कला के क्षेत्र में प्रदर्शन का मौका मिलने वाला है। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
मिथुन राशिफल: नौकरीपेशा वाले जातकों को कार्यस्थल पर अधिकारियों से लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क राशिफल: नकारात्मक विचार से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। धन खर्च की संभावना है। अनैतिक संबंधों से दूर रहें। मन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशिफल: पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहने वाली है। सिर दर्द की समस्या से परेशान रहने वाले हैं। शादीशुदा लाइफ में सामंजस्य रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशिफल: किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर चिंतित रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ अनबन रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी और नौकरीपेशा वालों से बचें।
तुला राशिफल: आज आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति का संकेत है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करने वाले हैं।
वृश्चिक राशिफल: गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव करने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने वाली है। संतान पक्ष से कुछ अच्छा समाचार मिलेगा। उधार के पैसे की वसूली कर सकते हैं।
धनु राशिफल: शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करने वाले हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी कुपित हो सकते हैं। आपसी वाद-विवाद से बचकर रहें। संतान को लेकर चिंता होगी।
मकर राशिफल: खान-पान पर ध्यान देना अच्छा रहेगा। व्यापार में भागीदार के साथ मतभेद हो सकता है। सामाजिक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक धन खर्च होने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: सगे-संबंधियों के यहां भोजन का अवसर मिलेगा। सामाजिक जीवन में मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वाहन सुख का अवसर मिलेगा। कपड़ों की ख़रीदारी पर धन खर्च होगा।
मीन राशिफल: घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। मातृ पक्ष से लाभ होने वाला है। सहकर्मियों का साथ मिलता हुआ दिखाई देगा। स्वभाव में उग्रता रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।